फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Workers waited for five hours to welcome Anurag

अनुराग के स्वागत के लिए पांच घंटे इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

Mon, 23 Aug 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Workers waited for five hours to welcome Anurag
Workers waited for five hours to welcome Anurag
ऊना। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जिला ऊना में पहुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए कुटलैहड़ से ऊना तक जगह-जगह कार्यकर्ता करीब पांच घंटे तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

अनुराग का लठियाणी में करीब शाम सवा चार बजे आने का कार्यक्रम था। वे देर रात करीब नौ बजे पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुराग के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुए काफिले के साथ आगे बढ़ते गए। पांच घंटों से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं और लोगों को भी अनुराग ने निराश नहीं किया। वे जगह-जगह रुके और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। देर रात तक लोग लंबी-लंबी लाइनों में लग कर उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क पर खड़े रहे।
विज्ञापन

खूनी मोड़, लठियाणी, तनोह, मलांगड़, डोहगी तथा बंगाणा तक अनेक स्थानों पर लोग ने फूलों की मालाएं पहना कर तथा आतिशबाजी के साथ अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला ऊना पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कला, संस्कृति और संगीत को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इसे दुनिया भर के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में उनकी जन आशीर्वाद यात्रा को लोगों का अत्यधिक प्रेम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री राजकुमार पठानिया, सुमित शर्मा, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, चरणजीत शर्मा, मदन राणा, विजय शर्मा, जिप सदस्य ओंकार नाथ कसाणा, कमल सैणी, उपाध्यक्ष केपी शर्मा, लखबीर लक्खी, राजेंद्र मलांगड़, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed