फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers demonstrated in Hamirpur's Dhaula Siddh Power Project

Hamirpur News: हमीरपुर के धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Feb 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Feb 2024 11:00 AM IST
सार

 प्रोजेक्ट मजदूर संगठन के सचिव संतोष ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से प्रदर्शन शुरू हुआ। मजदूरों के हकों का हनन किया जा रहा है जो कि बर्दाश्त नहीं होगा। 

विज्ञापन
Workers demonstrated in Hamirpur's Dhaula Siddh Power Project
सीटू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर हमीरपुर जिले के धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट में मजदूरों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सीटू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया।  प्रोजेक्ट मजदूर संगठन के सचिव संतोष ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से प्रदर्शन शुरू हुआ। मजदूरों के हकों का हनन किया जा रहा है जो कि बर्दाश्त नहीं होगा। ठेकेदार व कंपनी पहचान पत्र जारी नहीं नहीं करने, ओवरटाइम का हिसाब नहीं मिलने,16 घंटे भी जबरदस्ती ड्यूटी करवाने, सुबह 6:30 बजे पर शून्य डिग्री से कम तापमान में अमानवीय परिस्थितियों में मजदूर से काम लेने और समझौतों को ठेकेदार व कंपनी द्वारा लागू नहीं किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। हिमाचल प्रदेश भवन , सड़क एवं अन्य निर्माण यूनियन, प्रधान नवीन, सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, सीटू जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण यूनियन ज़िला महासचिव रंजन शर्मा इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed