{"_id":"698dbbc731218e2bc504c352","slug":"workers-and-farmers-held-a-massive-rally-in-sunni-shimla-news-c-19-sml1002-676648-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुन्नी में मजदूरों-किसानों ने निकाली विशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुन्नी में मजदूरों-किसानों ने निकाली विशाल रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन्नी (शिमला)। श्रम कानूनों के विरोध में वीरवार को मजदूरों और किसानों ने सुन्नी में रैली निकाली। इसमें सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस), दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय संघों के संयुक्त मंच के सदस्यों ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने और मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत कारखाने इससे श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो जाएंगे और श्रमिकों के हित प्रभावित होंगे। रैली में मजदूरों और किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की कि चारों श्रम कानूनों को निरस्त करें, आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मियों को नियमित कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा दें। मनरेगा को बहाल करने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई के निर्णय को रद्द करने और शिक्षा अधिष्ठान बिल 2025 को वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की जिला महासचिव खीमी भंडारी, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला कोषाध्यक्ष चंपा देवी, सुन्नी डैम हाइड्रो के अध्यक्ष ओम प्रकाश, प्रेम प्रकाश, दुष्यंत, टेकचंद और दीपक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रेम लाल मौजूद रहे।