फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Worker dies of electric shock while connecting electric wire

Shimla News: बिजली तार जोड़ते समय करंट से श्रमिक की मौत

Thu, 25 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Worker dies of electric shock while connecting electric wire
जम्मू के कुपवाड़ा के लिए जरूरी
विज्ञापन

सवाल, शटडाउन के बावजूद कैैसे आया करंट
शिमला के बड़ागांव में दोपहर बाद मरम्मत कार्य के दौरान हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के बड़ागांव में बिजली लाइन को खंभे से जोड़ने के कार्य के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई है।

हादसा वीरवार दोपहर का बताया जा रहा है। करंट लगने के बाद श्रमिक को साथी और आसपास के लोग उपचार के लिए आईजीएमसी लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परवेज रसूल पुत्र गुलाम रसूल निवासी गांव हदवाड़ा डाॅ. कराग गुंड तहसील लंगेट जिला कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर का रहने वाला था।

पुलिस ने शिकायत के आधार न्यू शिमला थाना के तहत बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना वीरवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। शाेघी बाईपास के पास बड़ागांव में सड़क के किनारे एलटी लाइन में तारों को खंभे से जोड़ने का कार्य चल रहा था। यह कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा था। इस दौरान अचानक करंट लगने से परवेज रसूल अचेत होकर गिर गया। मौके पर मौजूद साथी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही न्यू शिमला थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बिजली बोर्ड के मुताबिक एलटी लाइन में जरूरी कार्य के चलते शटडाउन लिया था लेकिन इसके बावजूद इसमें करंट कैसे आ गया इसको लेकर बोर्ड के अधिकारी कुछ भी नहीं कह पा रहे। बोर्ड ने अपने स्तर पर मामले पर जांच बैठा दी है। अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह ने बताया कि करंट लगने से श्रमिक की मौत का मामला सामने आया है। विभाग इस मामले की अपने स्तर पर भी जांच करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed