{"_id":"5e5930c38ebc3ef3982f439a","slug":"worker-died-of-gas-in-cold-store-one-serious-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर में गैस लगने से कामगार की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर में गैस लगने से कामगार की मौत, एक गंभीर
Fri, 28 Feb 2020 08:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Feb 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
घायल कामगार
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना में टाहलीवाल-अमराली मुख्यमार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस लीक होने से दो कामगार गंभीर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रोहित कुमार निवासी टाहलीवाल, ऊना के रूप में हुई है। मनीष डोगरा निवासी सुजानपुर, हमीरपुर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर में शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे मनीष डोगरा व रोहित कुमार एक कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर देखने लगे तो गैस लगने से एक कामगार बेहोश हो गया। दूसरा कामगार कमरे से निकालते समय गैस की चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां एक ने दम तोड़ दिया। उधर, हरोली पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ रमन चौधरी ने कहा कि पुलिस ने युवक का शव कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन