फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   worker died of current during drinking water from water cooler in una

वाटर कूलर से पानी पीते वक्त करंट लगने से कामगार की मौत

Thu, 11 Jul 2019 10:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
worker died of current during drinking water from water cooler in una

ऊना-नंगल रोड पर कॉलेज से कुछ दूरी पर स्थित भुजिया भंडार में कार्यरत एक प्रवासी कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राहत खान निवासी यूपी के रूप में हुई है, जो भुजिया भंडार में काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात यूपी निवासी राहत खान काम करने के बाद कारखाने के बाहर लगे वाटर कूलर से पानी पीने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान वाटर कूलर में अचानक करंट आ गया जिसने राहत खान को अपनी चपेट में ले लिया। राहत खान को करंट लगा देखकर तुरंत अन्य कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राहत खान करंट की चपेट से छूट पाया। कर्मचारियों की मदद से राहत खान को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed