{"_id":"6634de8563be72f0050f6106","slug":"work-to-extend-road-starts-shimla-news-c-19-sml1001-344335-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छोटा शिमला-शनान सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छोटा शिमला-शनान सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू
विज्ञापन
नगर निगम ने शनान से शुरू किया काम, मौके पर पहुंचे मेयर-डिप्टी मेयर
जाम से मिलेगी राहत, महापौर बोले, जल्द पूरा होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड को मैहली-ढली बाईपास से जोड़ने वाली छोटा शिमला-शनान सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने पहले चरण में शनान से काम शुरू करवा दिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल और आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने शुक्रवार को काम का जायजा लिया।
अभी यह सड़क काफी संकरी है। इसके चलते इस पर वाहनों की कम आवाजाही रहती है। छोटा शिमला से मल्याणा, शनान जाने के लिए लोग इस सड़क की बजाय वाया संजौली-ढली जाते हैं या फिर वाया मैहली रवाना होना पड़ता है। इससे 10 से 12 किलोमीटर ज्यादा सफर करना पड़ता है। अब इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से आवाजाही आसान होगी। साथ ही सर्कुलर रोड पर भी यातायात जाम कम हो सकेगा। नगर निगम के अनुसार अब जगह-जगह पहाड़ी की खोदाई कर और डंगे लगाकर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इस काम के लिए सतलुज जल विद्युत निगम ने 1.6 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। मौके पर पहुंचे महापौर ने अधिकारियों के साथ कुछ स्थान भी चिह्नित किए जहां पर सड़क को चौड़ा किया जाना है। महापौर के अनुसार सड़क चौड़ी होने के बाद इस पर टारिंग का काम भी होगा। महापौर के अनुसार जल्द ही दूसरे और तीसरे चरण का काम भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहे।
छोटा शिमला से बाईपास के लिए बनेगी सड़क
छोटा शिमला से विकासनगर बाईपास सड़क तक एक वैकल्पिक मार्ग बनाने की योजना है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इसके निर्माण के लिए वन विभाग से मंजूरी ली जा रही है। इसके बनने से छोटा शिमला से विकासनगर के बीच की दूरी एक किलोमीटर तक घट सकती है। महापौर ने कहा कि वैकल्पिक सड़कों का निर्माण करके मुख्य सड़कों से जाम कम करने की योजना है।