फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   work shop on education

Shimla News: एचपीयू के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल सीडीओई में कार्यशाला शुरू

Fri, 18 Oct 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
work shop on education
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल सेंटर फार डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और दूरवर्ती शिक्षा विषय पर यूजीसी डेब के सहयोग से दो दिन की कार्यशाला शुरू हुई। इसमें विवि के कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि कुछ भी स्थिर नहीं है और इसलिए शिक्षण और सीखने का तरीका भी स्थिर नहीं है। जब हम नवीनतम तकनीक का उपयोग कर रहे हैं तो हमें तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग करने में कुशल होना चाहिए, इसलिए यह कार्यशाला इस संदर्भ में बहुत उपयोगी होगी। विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम बीके शिवराम ने हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में लाते हुए दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। एनईपी -2020 में दूरस्थ शिक्षा के मद्देनजर जो भी उद्देश्य बताए हैं उन्हें 2030 तक प्राप्त करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त अतिथि प्रो. निलिमा कंवर ने दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता, डिजिटल शिक्षा उपयोगिता को आज के समय की जरुरत बताया। कार्यशाला में डॉ. दलजीत अमी-निदेशक ईएमआरसी, पंजाबी विववविद्यालय पटियाला ने उच्च शिक्षा में डिजिटल शिक्षा, प्रो. कृष्णा शंकर कुसुमा- जामिया मिलिया इस्लामिया विवि ने सीखने के लिए ई सामग्री निर्माण और एलएलएम का उपयोग तथा डॉ. नवप्रीत कौर-अकादमिक समन्वयक, ईएमआरसी, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला- ई सामग्री निर्माण में सुधार के लिए प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने के विषय पर अपने-विचार रखे। विवि के इक्डोल सीडीओई की निदेशक प्रो. संजू करोल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed