फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man committed sucide

Shimla News: सैहब कर्मी ने कैरोसिन छिड़ककर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
man committed sucide
लोअर बाजार में घर में घटना, आईजीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर
विज्ञापन

उत्तराखंड का रहने वाला है राजेश, सोसायटी में आउटसोर्स आधार पर गंज बाजार में देता है सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में नगर निगम के सैहब कर्मी ने खुद पर कैरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गए जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की पहचान राजेश (41) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राजेश मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और नगर निगम की सैहब सोसायटी में सफाई कर्मचारी का काम करता है। वह लोअर बाजार में पुस्तक बाजार के समीप रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रविवार दोपहर 1:00 बजे के करीब राजेश घर पर ही था। इसी दौरान राजेश ने खुद पर कैरोसिन छिड़कर आग लगा ली। उस समय घर पर उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से आग को बुझाकर अन्य लोगों की मदद से राजेश को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू करने के साथ ही मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक आग लगने से राजेश के शरीर का करीब 70 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। गले से नीचे का हिस्सा ज्यादातर झुलसा है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

परिजन राजेश को आगामी उपचार के लिए एडवांस बर्न सेंटर पीजीआई लेकर चले गए हैं। राजेश सैहब सोसायटी में आउटसोर्स आधार पर सेवाएं देता है और वर्तमान में गंज बाजार में सेवाएं दे रहा था। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है लेकिन राजेश के बयान के लिए फिट नहीं होने पर मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने उनकी पत्नी के बयान दर्जकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में उनके बयान के आधार पर ही खुद को आग लगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी शिमला गौरवजीत सिंह ने बताया कि लोअर बाजार में व्यक्ति ने खुद पर कैरोसिन छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल की जांच करने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed