फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bail to accused in beaten case

एचपीयू मारपीट मामला : पुलिस ने आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में किया पेश, किया रिहा

Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
bail to accused in beaten case
शिमला। एचपीयू में एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को एसडीएम शिमला के कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को रिहा कर दिया है। इस दौरान आरोपियों को दोबारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त नहीं होने को लेकर भी सख्त हिदायत दी गई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया था जब दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में रखने के लिए निवारक धाराओं के तहत दस छात्रों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एचपीयू परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि एचपीयू परिसर में किसी को भी हिंसा करने और माहौल को खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोनों छात्र संगठन एक-दूसरे पर मारपीट करने और माहौल को खराब करने के आरोप लगा रहे हैं। एएसपी शिमला गौरवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिसर में सुरक्षा संबंधित पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed