फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   peopless stuck in lift

Shimla News: नया बस अड्डे में ओवरलोड लिफ्ट बंद, शीशा तोड़कर बाहर निकाले लोग

Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
peopless stuck in lift
सात की क्षमता वाली लिफ्ट में थे 10 लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) नया बस अड्डा टूटीकंडी में रविवार को अचानक ओवरलोड लिफ्ट बंद हो गई। इस दौरान करीब 10 लोग लिफ्ट में फंस गए। काफी देर तक जब लिफ्ट रुकी रही और दरवाजा न खुला तो वे घबरा गए। इसके बाद लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। रेलिंग के ऊपर से दूसरी ओर फंसे हुए लोगों को निकला गया।
गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने के बाद तकनीकी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य किया। इसके बाद तकनीकी कर्मचारियों ने जांच की। बताया जा रहा है कि सात की क्षमता वाली लिफ्ट में 10 लोग थे। इसके बाद दरवाजा बंद हो गया लेकिन लिफ्ट नहीं चली। लोगों ने पहले लिफ्ट चलने का इंतजार किया। जब लिफ्ट नहीं चली तो लोगों ने शीशा तोड़ा। उधर, आईएसबीटी टूटीकंडी के ऑपरेशन हेड अशोक शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड में अचानक लिफ्ट बंद हो गई थी। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। लिफ्ट की जांच की जा रही है। क्षमता से अधिक लोग लिफ्ट में चढ़ने से घटना घटी।
विज्ञापन


लोगों ने अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
आईएसबीटी में लिफ्ट में फंसे 10 लोगों में बुजुर्ग और मरीज भी थे। इसी के साथ बच्चे भी सवार थे। इन्हें काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बुजुर्ग महिला पिंकी ने बताया कि सांस संबंधित रोग की दिक्कत है। लिफ्ट के फंस जाने के बाद हालत खराब होनी शुरू हो गई थी। इसी के साथ पैर की सर्जरी करवाकर लौटा बुजुर्ग भी लिफ्ट में फंसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed