{"_id":"69f22364ce0465c94c0fd215","slug":"work-on-widening-the-road-from-bhattakufar-to-chamiyana-hospital-has-begun-shimla-news-c-19-sml1002-713412-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर से चमियाना अस्पताल की \nसड़क को चौड़ी करने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर से चमियाना अस्पताल की सड़क को चौड़ी करने का कार्य शुरू
विज्ञापन
जुलाई के अंत तक सड़क हो जाएगी डबललेन
लोगों को हर रोज लगने वाले यातायात जाम से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना को जोड़ने वाली भट्ठाकुफर-चमियाना सड़क को चौड़ा करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू करवा दिया है। ढाई करोड़ से किए जा रहे इस कार्य में सात सौ मीटर की तंग सिंगल लेन सड़क को डबल लेन बनाया जाना है। इससे अस्पताल के लिए आने वाले लोगों के लिए हर रोज रहने वाली जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
लोक निर्माण विभाग ने दो बार इस कार्य के लिए टेंडर कॉल किए, लंबी और जटिल प्रक्रिया के पूरे हो जाने के बाद अब ठेकेदार की मशीनें तथा मजदूर सड़क को खोलने का कार्य शुरू कर चुके हैं। इससे मरीजों को इसी साल जाम से निजात मिलने की उम्मीद बंध गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि सड़क चौड़ा करने का कार्य शुरू हो चुका है। न्यायालय के आदेशों पर इस कार्य के लिए 31 जुलाई तक की समय सीमा तय की है। काम समय से पूरा करने के लिए अन्य शामिल विभागों विद्युत बोर्ड, वन विभाग और जल शक्ति विभाग का सहयोग जरूरी होगा। अभी भी बिजली की लाइन के खंबे, पानी के पाइप और इस कार्य की जद में आने वाले वन विभागों के पेड़ों को काटा जाना है। यह कार्य होने पर ही ठेकेदार कार्य को गति दे पाएगा। सड़क चौड़ा करने के हो रहे इस कार्य में रेस्ट और ब्रेस्ट वॉल लगाई जानी है, यू और वी शेप के ड्रेन लाइन बनाए जाने के साथ ही सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर, रेलिंग और सड़क की मेटलिंग का कार्य भी किया जाना है।