फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   rohtang pass first season snowfall shinkula baralacha manali tourism

हिमाचल में बर्फ'भारी': रोहतांग में स्नोफॉल, बर्फ के फाहे देखकर झूम उठे पर्यटक; पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Thu, 17 Sep 2026 04:32 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 17 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने के बाद रोहतांग दर्रे में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। रोहतांग में करीब चार इंच, जबकि शिंकुला और बारालाचा दर्रे में करीब पांच इंच तक बर्फ गिरने की सूचना है। अचानक हुई बर्फबारी देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे और पर्यटन कारोबारियों को कारोबार में तेजी की उम्मीद जगी।

विज्ञापन
rohtang pass first season snowfall shinkula baralacha manali tourism
रोहतांग में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। समुद्रतल से करीब 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे में वीरवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सुबह मनाली सहित आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट आने पर रोहतांग दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए।

विज्ञापन

 

 

रोहतांग में करीब चार इंच बर्फबारी होने की सूचना है। इसके साथ ही शिंकुला और बारालाचा दर्रे भी बर्फ से लकदक हो गए। दोनों दर्रों में करीब पांच इंच तक बर्फ गिरने की बात सामने आई है। बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियों और दर्रों का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन की पहली बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी।

वीरवार को रोहतांग पहुंचे पर्यटकों को अचानक बर्फबारी का दीदार करने का मौका मिला। बर्फ के फाहे गिरते देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर अठखेलियां कीं और बर्फबारी के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरों में कैद किया।

कई पर्यटक बर्फ से खेलते, एक-दूसरे पर बर्फ उछालते और बर्फीली वादियों का आनंद लेते नजर आए। अचानक बदले मौसम और पहली बर्फबारी ने पर्यटकों के सफर को यादगार बना दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। वहीं, पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहने पर मनाली और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed