Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Work on laying pipes in the duct from Oakover to Lok Bhavan begins

Shimla News: ओकओवर से लोक भवन तक डक्ट में पाइप डालने का कार्य शुरू

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Work on laying pipes in the duct from Oakover to Lok Bhavan begins
डक्टर का महज 150 मीटर निर्माण कार्य रह गया है शेष, इसी माह काम पूरा करने का है लक्ष्य
विज्ञापन

बिजली तार अंडरग्राउंड होने से बर्फबारी में नहीं लगेंगे कट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में तारों के जंजाल को कम करने के लिए चल रहे मल्टीयूटिलिटी डक्ट निर्माण प्रोजेक्ट के तहत ओकओवर (मुख्यमंत्री का सरकारी आवास) से लोक भवन (राजभवन) तक डक्ट बनाने का काम जल्द पूरा होने वाला है। इस करीब एक किलोमीटर लंबे डक्ट में अब केवल 150 मीटर निर्माण कार्य शेष रह गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसे इसी माह पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

डक्ट का निर्माण पूरा होने के साथ ही इसमें पानी के पाइप, केबल और फाइबर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इससे बैनमोर क्षेत्र में लोक भवन तक सड़क किनारे और खंभों पर खुले में लटकती तारों से निजात मिलेगी। पानी की पाइपलाइन भी भूमिगत होने से क्षेत्र में बर्फबारी के दौरान बिजली, टेलीफोन और फाइबर केबल टूटने से होने वाली परेशानियां कम होंगी। लोक निर्माण विभाग ने शिल्ली चौक से आगे खेल परिसर तक डक्ट निर्माण के साथ ही ओक ओवर के सामने से लोक भवन तक इसका काम शुरू किया था। खेल परिसर तक डक्ट निर्माण, सड़क पर टारिंग और स्ट्रीट लाइट की लाइन बदलकर नए खंभे लगाने के बाद अब विभाग का पूरा ध्यान लोक भवन तक डक्ट निर्माण कार्य पूरा करने पर है। इस कार्य के पूरा होने के साथ ही लोक भवन की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात भी बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता, शिमला शहरी, प्रवीण वर्मा ने बताया कि लोक भवन तक बनाए जा रहे डक्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 850 मीटर डक्ट का निर्माण पूरा हो चुका है और इसमें केबल व पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम भी साथ-साथ जारी है। विभाग नवंबर माह में ही इस कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article