फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Work in the workshop stalled: 150 buses erected in the state due to the strike of Peace Meal workers

वर्कशॉप में काम ठप: पीसमील वर्करों की हड़ताल से प्रदेश में खड़ी हो गईं 150 बसें

Fri, 03 Dec 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 10:33 AM IST
सार

एचआरटीसी की विभिन्न वर्कशॉप में मेंटेनेंस न होने से अब तक एचआरटीसी की 150 से अधिक बसें खड़ी हो गई हैं। विभिन्न रूट पर बसें न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Work in the workshop stalled: 150 buses erected in the state due to the strike of Peace Meal workers
पीसमील वर्करों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के करीब एक हजार पीसमील वर्करों की अनिश्चितकालीन टूल डाउन हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की विभिन्न वर्कशॉप में मेंटेनेंस न होने से अब तक एचआरटीसी की 150 से अधिक बसें खड़ी हो गई हैं। विभिन्न रूट पर बसें न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं, कर्मचारियों ने साफ किया है कि जब तक उन्हें अनुबंध पर नहीं लाया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों के इस रुख के बाद अब अनौपचारिक रूप से बसों को हल्की-फुल्की मेंटेनेंस के लिए वर्कशॉप में खड़ा न करने के लिए भी कह दिया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल परिवहन निगम पीसमील वर्कर मंच के प्रधान खेम चंद ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के लिखित आदेश जारी नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, वीरवार को राज्य सचिवालय में एचआरटीसी और वित्त विभाग के अधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इसमें भी कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अभी कर्मचारियों की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed