फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wool and jute products became the center of attraction in the exhibition

Shimla News: प्रदर्शनी में ऊन, जूट के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wool and jute products became the center of attraction in the exhibition
शिमला। राजधानी के रिज मैदान स्थित पदमदेव कांप्लेक्स में सोमवार को केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से एकता प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें ऊन, जूट और रेशम के उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया। प्रदर्शनी 26 मई तक चलेगी। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कारीगर भी भाग ले रहे हैं। यह प्रदर्शनी एकता मंच वस्त्र मंत्रालय और हिमाचल सरकार की एक संयुक्त पहल है। इसका उद्देश्य ऊन, जूट और रेशम शिल्प में हिमाचल की उभरती ताकतों को प्रदर्शित करना है। यह आयोजन कपड़ा व्यवसायियों, नीति निर्माताओं और कारीगरों के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करेगा। इस मौके पर वस्त्र मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आईएएस रोहित कंसल, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article