फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wood smugglers attack forest deptt team

तस्करों ने वन विभाग की टीम पर लाठी व डंडों से कर दिया हमला

Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
wood smugglers attack forest deptt team

पांवटा के बहराल क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों की वन तस्करों के साथ हाथापाई हो गई। इस दौरान पडोसी राज्य के अवैध लकड़ी तस्कर अपने साथी को छुड़ा कर ले गए। मुठभेड़ में वन विभाग के डिप्टी रेंजर को चोटें भी आई हैं। इस मुठभेड़ के दौरान वन कर्मचारियों ने पांवटा पुलिस को सुरक्षा के लिए संपर्क किया। मगर पुलिस सहयोग मिलने से पहले ही वन काटु अपनी साथी को छुड़ा कर भाग गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा व हिमाचल की सीमा पर पांवटा वन विभाग की टीम रात्रि गश्त कर रही थी। बहराल के आसपास वन काटुओं द्वारा रात के समय तस्करी के लिए संवेदनशील क्षेत्र रहा है। शनिवार को गश्त के दौरान डिप्टी रेंजर रघुवीर शरण, वन रक्षक चमन लाल, अमरीक सिंह व एक चौकीदार बहराल की तरफ गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान वन तस्कर ऊंट के साथ अवैध लकड़ी लेकर पहुंचे। टीम ने उन्हें रोका तो अचानक हमला कर दिया। वन विभाग की टीम से वन तस्कर उलझ गए। इस दौरान अपने एक साथी को छुड़वाने में भी वह सफल हो गए। यह वारदात शनिवार देर  रात 12 बजे हुई जिसमें 2 वन तस्कर ऊंटो पर हिमाचल की सीमा से हरियाणा की तरफ खैर के मोछे ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वन कर्मचारियों की नजर इन पर गई इन्हें दबोच लिया। तभी हरियाणा सीमा के पास के गांव से 23 से 30 लोग आ धमके। पांवटा के वन कर्मचारियों पर लाठी व डंडों से हमला किया। रात को खतरा भांप कर वन विभाग के कर्मियों ने शोर मचाया। वन अधिकारियों व टीम की मदद को आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना होते होते बच गई। वन विभाग की टीम ने पांवटा पुलिस को भी सूचित किया। डिप्टी रेंजर ने कहा कि पांवटा पुलिस को शुरूआती दौर में ही सुरक्षा के लिए फोन पर सूचना दे दी थी। मगर पांवटा पुलिस की तरफ से मौके पर समय रहते कोई नहीं पहुंचा। वन कर्मचारियों ने साहस का परिचय दिया।


25 से 30 ग्रामीणों के साथ दो-दो हाथ किए। इस दौरान हरियाणा के एक वन तस्कर को 11 खैर के मोछों के साथ पकड़ लिया। डीएफओ एसएस राणा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला किया गया। हरियाणा से पहुंचे हमलावर एक तस्कर को साथ ले गए। वन विभाग की टीम ने पुलिस को अवगत करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed