फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Won't allow women's health to be compromised: Nanda

महिलाओं के स्वास्थ्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़ : नंदा

Thu, 14 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Won't allow women's health to be compromised: Nanda
शिमला। हाईकोर्ट द्वारा कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी परिसर में शिफ्ट करने के प्रदेश सरकार के फैसले पर रोक लगाने के बाद भाजपा ने इसे जनता की जीत करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा कि हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी और सरकार को लगाई फटकार यह स्पष्ट करती है कि कांग्रेस सरकार ने बिना जनभावनाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को समझे जल्दबाजी में निर्णय लिया था। भाजपा शुरू से ही इस फैसले का विरोध कर रही थी क्योंकि कमला नेहरू अस्पताल केवल एक भवन नहीं प्रदेश की लाखों महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। अस्पताल को शिफ्ट करने का निर्णय महिलाओं, गर्भवती माताओं और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की सुविधाओं को प्रभावित करने वाला था, जिसे भाजपा ने जनता के हित में गंभीर मुद्दा बनाया। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला और पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article