{"_id":"6ace46b5a6a4536583084da5","slug":"peoples-interest-in-installing-solar-panels-on-their-rooftops-has-increased-shimla-news-c-19-sml1002-803194-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: घर की छत पर सोलर पैनल \nलगाने में बढ़ी लोगों की रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: घर की छत पर सोलर पैनल लगाने में बढ़ी लोगों की रुचि
विज्ञापन
कसुम्पटी में पहले दिन 49 आवेदन आए
सोलर पैनल लगाने में मिलती है केंद्रीय वित्तीय सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। केंद्र सरकार की योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने को लेकर लोगों की रुचि बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में मंगलवार को राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के शिमला ऑपरेशन सर्किल के कसुम्पटी स्थित एसडीए कांप्लेक्स में पहले दिन 49 लोगों ने सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन दिए।
इस दौरान लोगों ने योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने के साथ ही नेट मीटरिंग और बैंक ऋण से जुड़े सवाल भी पूछे। हालांकि इनमें से कितने लोग इस योजना का लाभ लेंगे यह आने वाले दिनों में ऑनलाइन आवेदन के बाद ही पता चल पाएगा। शिमला सर्किल के उपमुख्य अभियंता पुनीत सौंधी ने बताया कि अब शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी योजना का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को घरों की छतों पर ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता मिलती है।
सोलर पैनल लगने से उपभोक्ता अपनी बिजली की जरूरत का कुछ हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा कर सकेंगे। इससे ग्रिड से बिजली लेने की जरूरत कम होने के साथ बिजली बिल में भी बचत होगी। पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।