फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himadri defeated Vaidehi to win the table tennis title.

Shimla News: टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में हिमाद्री ने वैदेही को हराकर जीता खिताब

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Himadri defeated Vaidehi to win the table tennis title.
इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी दिखा रहे हैं दमखम
विज्ञापन

आव्या ठाकुर ने क्षितिजा को 3-0 के अंतर से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर मालरोड शिमला में मंगलवार को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिलाभर के करीब 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के पहले दिन लड़के और लड़कियों के अंडर-11 वर्ग के मुकाबले खेले गए। लड़कियों के वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें हिमाद्री ने वैदेही को 3-1 से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में हिमाद्री ने आव्या ठाकुर को 3-1 और वैदेही ने वराण्य को 3-1 से हराया था। इस वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हिमाद्री ने वैरवी आनंद को 3-0, आव्या ठाकुर ने क्षितिजा को 3-0 और वराण्य ने रव्या चौहान को 3-0 से हराया। लड़कों के अंडर-11 वर्ग में मंगलवार को एक सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सार्थक आनंद ने पृथ्वेश नंदा को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को आयांश और आगमवीर के बीच होगा। इस वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सार्थक आनंद ने दक्ष ठाकुर को 3-0, पृथ्वेश नंदा ने कविश मेहता को 3-1, आयांश ने शाश्वत को 3-1 और आगमवीर ने रियान को 3-1 से हराया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्तूबर से नगरोटा में होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर शिमला जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव अभय लखनपाल सहित अकलेश सैणी, सुदीप महाजन, जसवंत गांगटा और सोमनाथ प्रामाणिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article