Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   won in half marathon

Shimla News: कृष्णा राज ने जीता शिमला विंटर हाफ मैराथन का खिताब

Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
won in half marathon
शिमला विंटर हाफ़ मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी। फोटो संवाद
सीटीओ चौक से समरहिल के चैली गांव तक हुई मैराथन, देशभर के 125 धावकों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में रविवार को शिमला विंटर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए करीब 125 धावकों ने भाग लिया। इस दौरान कृष्णा राज ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन का खिताब अपने नाम किया। वेदांत शर्मा ने दूसरा और अविनाश मल्होत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 21 किमी श्रेणी में पारुल दीप्त्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। यह मैराथन मालरोड स्थित बैंटनी कैसल से सीटीओ चौक, विधानसभा, चौड़ा मैदान और एचपीयू परिसर होते हुए चैली गांव तक आयोजित की गई। दौड़ तीन श्रेणी में आयोजित की गई जिसमें 5 किमी, 10 किमी और हाफ मैराथन शामिल थी। इसमें चंडीगढ़, नई दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए धावकों ने भाग लिया। 21 किमी की स्पर्धा में 31 से 40 आयु वर्ग में हितेंद्र कुमार ठाकुर ने पहला, 41 से 50 वर्ग में अमित जमवाल, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. अजय चौहान विजेता रहे। इसके अलावा 10 किमी दौड़ में गगनदीप चोपड़ा ने पहला, अंकुश कुमार ने दूसरा और नारायण सिंह ने तीसरा स्थान पाया। 31 से 40 आयु वर्ग में तुलसी राम, 41 से 50 आयु वर्ग में सुखराम और 50 प्लस आयु वर्ग में अमर सिंह विजेता बने। महिलाओं की 10 किमी दौड़ में पल्लवी ने पहला स्थान हासिल किया। 5 किमी दौड़ में पुरुष वर्ग में सानिध्य चनाना, अभिमन्यु शर्मा, विकास कपूर और महेश्वर दत्ता ने विभिन्न श्रेणियों में जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में तमन्ना राणा, काश्वी गुप्ता, काश्वी उदवानी और पूजा ने खिताब अपने नाम किए।

कैंसर अस्पताल आईजीएमसी शिमला के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। प्रमुख संयोजक कुलदीप संधू ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों में रनिंग कल्चर को बढ़ावा देना है, ताकि प्रतिभागी शिमला की सर्दियों की खूबसूरती के बीच फिटनेस का अनुभव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed