{"_id":"6aef0968ea736f7b190d4db1","slug":"women-will-receive-one-month-of-free-sewing-training-shimla-news-c-19-sml1002-817136-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महिलाओं को मुफ्त मिलेगा \nएक माह का सिलाई प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महिलाओं को मुफ्त मिलेगा एक माह का सिलाई प्रशिक्षण
विज्ञापन
मशोबरा
में 17 नवंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान रहने व खाने की निःशुल्क होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महिलाओं के लिए मशोबरा में यूको आरसेटी की ओर से 17 नवंबर से 31 दिवसीय विशेष सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा।
प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का कौशल सिखाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रतिभागियों को सरकारी प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी या किसी संस्थान में काम कर सकेंगी। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई सिखाई जाएगी। इनमें सलवार-सूट, अनारकली सूट, रेजता, जैकेट, पैंट, शर्ट, घाघरा और अफगानी सूट सहित अन्य परिधान शामिल हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि महिलाएं प्रशिक्षण के बाद घर से ही अपना काम शुरू कर सकें। इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
आवेदक का स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना, मनरेगा जॉब कार्ड धारक होना, बीपीएल परिवार से संबंधित होना अथवा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग से होना आवश्यक है। संस्था के समन्वयक प्रवीण शर्मा ने महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने कौशल को नई पहचान देने की अपील की है।