{"_id":"6a6208ba05ce8d9cdb041839","slug":"women-will-receive-free-training-in-beekeeping-shimla-news-c-19-sml1002-758030-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महिलाओं को मधुमक्खी पालन \nका मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महिलाओं को मधुमक्खी पालन का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन
मशोबरा में 5 अगस्त से शुरू होगा प्रशिक्षण
बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता का भी मिलेगा मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। यूको आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा में महिलाओं को मधुमक्खी पालन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 5 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रशिक्षण में महिलाओं को मधुमक्खियों की देखभाल और छत्ते के प्रबंधन के बारे में सिखाया जाएगा। साथ ही महिलाओं को शहद उत्पादन, निकासी और प्रसंस्करण के तरीके भी सिखाए जाएंगे तथा उन्हें मधुमक्खी पालन के लिए आवश्यक उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यूको आरसेटी शिमला के मशोबरा-एक स्थित बीडीओ कार्यालय के पास आयोजित होगा। यह 20 दिवसीय कार्यक्रम मधुमक्खी पालन की मूलभूत जानकारी प्रदान करेगा। इस दौरान महिलाओं को बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता पर भी मार्गदर्शन मिलेगा। प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बनाएगा। प्रशिक्षण में ज्यादातर सीटों पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही युवा भी भाग ले सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए 78077-28399 या 78077-85885 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा बीपीएल, मनरेगा, अनुसूचित जाति या स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना अनिवार्य है। संस्था के निदेशक नरेश जसवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगा। मधुमक्खी पालन एक लाभदायक कृषि आधारित व्यवसाय है।