{"_id":"62d03320823ee2796b7eda44","slug":"women-will-get-50-percent-discount-on-online-booking-in-hrtc-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC Buses: एचआरटीसी बसों में महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगी 50 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC Buses: एचआरटीसी बसों में महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगी 50 फीसदी छूट
Thu, 14 Jul 2022 08:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:48 PM IST
सार
एचआरटीसी प्रबंध निदेशक ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवाने वाली महिलाओं की सहूलियत के लिए अब पोर्टल पर इसे अपडेट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिससे अंतरराज्य सफर तय करने वाली महिलाओं को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) प्रबंधन की बसों में महिलाओं को अब ऑनलाइन बुकिंग पर भी किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। निगम प्रबंध निदेशक ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवाने वाली महिलाओं की सहूलियत के लिए अब पोर्टल पर इसे अपडेट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिससे अंतरराज्य सफर तय करने वाली महिलाओं को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा। गुरुवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर 15 अप्रैल को चंबा चौगान से महिलाओं को एचआरटीसी बसों में 50 प्रतिशत किराये में छूट की घोषणा की। जिसके अनुरूप 30 जुलाई को बाकायदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बसों में महिलाओं से आधा किराया लेने को लेकर घोषणा के अनुरूप अधिसूचना भी जारी की। बावजूद इसके अभी तक एचआरटीसी की बेवसाइट पर इसका कोई भी जिक्र देखने को नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन