फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women's Weightlifting League: Tamil Nadu's K Oviya wins gold, Himachal's Sonakshi gets bronze

Women's Weightlifting League: तमिलनाडु की के. ओविया ने स्वर्ण, हिमाचल की सोनाक्षी को कांस्य

Tue, 21 Jun 2022 11:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 11:02 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन लीग  के सातवें दिन तमिलनाडु की के. ओविया ने 96 किलो भार उठाया। ओविया ने स्नैच में 74 और क्लीन एंड जर्क में 96 किलो के साथ कुल 170 किलोग्राम भार उठाया। 

विज्ञापन
Women's Weightlifting League: Tamil Nadu's K Oviya wins gold, Himachal's Sonakshi gets bronze
तमिलनाडु की के. ओविया ने स्वर्ण, हिमाचल की सोनाक्षी को कांस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में चल रही राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन लीग के सातवें दिन 81 किलोग्राम के यूथ वर्ग में तमिलनाडु की के. ओविया ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। तमिलनाडु की के. ओविया ने 96 किलो भार उठाया। ओविया ने स्नैच में 74 और क्लीन एंड जर्क में 96 किलो के साथ कुल 170 किलोग्राम भार उठाया। पहले यह राष्ट्रीय रिकार्ड 169 किलोग्राम था। इस वर्ग में तेलंगाना की लक्ष्मी प्रासन ने रजत पदक और हिमाचल प्रदेश की सोनाक्षी राणा ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के 81 किलोग्राम भार वर्ग के सीनियर वर्ग में चंडीगढ़ की वंशिता वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि आरएसपीबी की एन. ललिथा ने  रजत पदक और पंजाब की हरमनप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन


जूनियर वर्ग में केरल की अमृता पी. सूनी ने स्वर्ण पदक, गुजरात की गजार आयुषी उमेश भाई ने रजत पदक और हेमा गंनागे ने कांस्य पदक जीत। यूथ वर्ग में केरल की अमृथा पी. सूनी ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र की हर्षदा अमर पाटिल ने रजत पदक और  हरियाणा की पूजा ने कांस्य पदक प्राप्त। इसके अतिरिक्त  हिमाचल प्रदेश की सिमरन राणा को 5,000 की नकद राशि प्राप्त की।  हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रदीप उपाध्यक्ष डॉ. छवि कश्यप ने बताया कि कल 22 जून को इस प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया मुख्य अतिथि होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed