{"_id":"62f3e299c6958d5a0c6c18db","slug":"women-passengers-will-get-free-travel-facility-in-hrtc-buses-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: रक्षाबंधन पर एचआरटीसी बसों में महिला यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: रक्षाबंधन पर एचआरटीसी बसों में महिला यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Wed, 10 Aug 2022 10:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:25 PM IST
सार
महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदेश के अंदर चलने वाली बसों में ही मिलेगी। महिला यात्री रक्षाबंधन पर गुरुवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में रक्षाबंधन पर 11 अगस्त को महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा सुविधा रहेगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया है। इस पत्र के अनुसार महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदेश के अंदर चलने वाली बसों में ही मिलेगी। महिला यात्री रक्षाबंधन पर गुरुवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी रक्षाबंधन पर बधाई
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य के लोगों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि रक्षा सूत्र बांधने की सदियों पुरानी यह परंपरा भाई और बहन के बीच विशेष लगाव का प्रतीक है। यह पवित्र सूत्र उनके मध्य स्नेह एवं विश्वास का भी द्योतक है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के इस पावन पर्व का आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अटूट डोर का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि आपसी स्नेह व परस्पर विश्वास का यह पर्व परिवार और समाज को भी एक सूत्र में बांधते हुए सामाजिक भाईचारे का भी संदेश देता है।
विज्ञापन