फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women learning mushroom production will start their own business again

Shimla News: मशरूम उत्पादन सीख रहीं महिलाएं फिर शुरू करेंगी खुद का कारोबार

Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women learning mushroom production will start their own business again
बनूटी में 35 महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

लोक चेतना मंच यूको आरसेटी कर रहा है सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के टुटू स्थित बनूटी में महिलाएं मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण पाकर स्वरोजगार की ओर बढ़ रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लोक चेतना मंच यूको आरसेटी के सहयोग से चल रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 35 महिलाएं मशरूम उत्पादन सीख रही हैं।


दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को विभिन्न प्रजातियों के मशरूम उत्पादन और उनके इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक ममता देवी महिलाओं को बटन मशरूम (खुंब), ओसटन मशरूम (डिंगरी), छिटोक मशरूम (सीप), मित्की मशरूम (दुधिया) और पैरा मशरूम (प्राली) उगाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इनडोर मशरूम उत्पादन फायदेमंद है। इससे 90 दिन में दोगुना फायदा हो सकता है। इसके इनडोर उत्पादन से प्राकृतिक आपदाओं से या जंगली जानवरों से कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इनमें से कई प्रजातियां ऐसी हैं जिन्हें कई बीमारियों के उपचार में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इनडोर मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया और तैयारी सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण ले रही महिला भानू ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से उन्हें भविष्य में रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही आरती ने बताया कि उन्हें मशरूम उत्पादन के सभी चरण सिखाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के बाद वह अपने घर में उत्पादन कर स्वरोजगार पाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article