फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women learned training in sewing princess cut blouses.

Shimla News: महिलाओं ने सीखा प्रिंसेज कट ब्लाउज सिलाई का प्रशिक्षण

Wed, 28 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women learned training in sewing princess cut blouses.
शिमला। राजधानी के घणाहट्टी स्थित ट्रेनिंग कम प्रोडक्शन सेंटर (टीसीपीसी) में बुधवार को महिलाओं को प्रिंसेज कट ब्लाउज की ड्राफ्टिंग, कटिंग और सिलाई सिखाई गई। सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक 200 महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अभी 100 और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षक सुनीता बंसल ने बताया कि ब्लाउज की सिलाई और कटिंग स्टाइल विशेष तरीके से की जाती है। इसमें सामने की तरफ डाट के बजाय, कंधे या बगल से लेकर कमर तक के पीस को काटा तथा जोड़ा जाता है। यह शरीर के ऊपरी हिस्से पर एकदम फिट बैठता है जिससे यह कप वाली या पैडेड ब्लाउज के लिए आदर्श है। प्रिंसेज कट ब्लाउज शादी, पार्टी और दुल्हन के कपड़ों के लिए स्टाइलिश और आधुनिक माना जाता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हेल्पिंग हैंड वेलफेयर संस्था की ओर से चलाया जा रहा है। संस्था के संस्थापक कपिल कुमार ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक 200 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article