फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women IPS officers Conference in himachal pradesh on 21 and 22 August 2022

गृह मंत्रालय: शिमला में अब 21 और 22 अगस्त को होगा राष्ट्रीय आईपीएस महिला सम्मेलन

Sat, 06 Aug 2022 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

शिमला में यह 10वां सम्मेलन होगा। देश की महिला पुलिस अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर अनुभव साझा करेंगी।

विज्ञापन
Women IPS officers Conference in himachal pradesh on 21 and 22 August 2022
आईपीएस ऑफिसर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल में अब 21 और 22 अगस्त को महिला पुलिस अधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित हो सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मेलन केंद्रीय गृह मंत्रालय पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) और हिमाचल पुलिस के सहयोग से करवाया जाएगा। इसमें 250 महिला कांस्टेबल से लेकर डीजीपी और पैरा मिलिट्री की अधिकारी शामिल होंगी। यह सम्मेलन पहले 5 और 6 अगस्त को होना था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री की व्यस्तता के चलते स्थगित हो गया था। 

विज्ञापन


शिमला में यह 10वां सम्मेलन होगा। देश की महिला पुलिस अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर अनुभव साझा करेंगी। एडीजी विजिलेंस, जेल सतवंत अटवाल को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से कौन-कौन महिला पुलिस अधिकारी व महिला कांस्टेबल शामिल हो रही हैं, इसकी सूची आनी बाकी है।
विज्ञापन


तैयारियां शुरू की गई हैं। वर्ष 2002 में पहला सम्मेलन हुआ था। इसमें पुलिस स्टेशन में महिलाओं के लिए शौचालय का मामला उठा था। इसके बाद तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने हर पुलिस स्टेशन के लिए 90-90 हजार रुपये जारी किए थे। महिलाओं को जिलों में एसएचओ लगाने की बात हुई। हिमाचल में सबसे पहले सोलन में महिला एसएचओ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान अभी फाइनल नहीं
सम्मेलन पहले शिमला के पीटरहॉफ में प्रस्तावित था, लेकिन वहां मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम होटल होलीडे होम या निजी संस्थान में भी कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed