{"_id":"5d52f1838ebc3e6cec0c906c","slug":"women-died-shimla-news-sml303870530","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगड़ों के हमलों से घायल महिला ने आईजीएमसी में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगड़ों के हमलों से घायल महिला ने आईजीएमसी में तोड़ा दम
Tue, 13 Aug 2019 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगड़ों के हमलों से घायल महिला ने मंगलवार सुबह आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। महिला को मेडिसन वार्ड में दाखिल किया गया था। अस्पताल में दाखिल होने के बाद महिला का डायलिसिस करवाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक गांव नवाणी, पोस्ट ऑफिस त्रिफालघाट, तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी की रहने वाली नेहा रानी (27) शनिवार को घासनी में अपनी सास के साथ घास काटने गई थी। इस बीच उन पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। इससे नेहा रानी बुरी तरह से घायल हो गई। सास मामूली रूप से घायल हुई।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि रंगड़ों ने महिला के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बुरी तरह काट दिया था। इसके बाद महिला को हरलोग डिस्पेंसरी से बिलासपुर रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे ग्यारह अगस्त को आईजीएमसी रेफर किया गया। यहां पर महिला को मेडिसन वार्ड में दाखिल कर डायलिसिस करवाया गया। लेकिन मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। नेहा रानी अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई हैं। एक बेटी नौ महीने की है तथा दूसरी तीन साल की है।
विज्ञापन