फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women died in a bike accident at bilaspur

पति के साथ बाइक पर जा रही थी महिला, टायर में दुपट्टा फंसने से मौत

Fri, 16 Mar 2018 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ी (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Fri, 16 Mar 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
women died in a bike accident at bilaspur

भराड़ी थाना के तहत पडयालग चौक के समीप बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से एक महिला की मौत हो गई। पडयालग चौक पर मंगलवार सुबह हादसा हुआ। पीजीआई में डॉक्टरों ने महिला को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन


बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से महिला के गले में फंदा लग गया था। इसी वजह से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दधोल खुर्द गांव की 56 साल की उमा देवी अपने पति के साथ बाइक पर भराड़ी की ओर जा रही थी। जैसे ही वे पडयालग चौक पर पहुंचे तो एकाएक उमा देवी का दुपट्टा बाइक के पिछले टायर में फंस गया। 
विज्ञापन

 

दुपट्टा से महिला के गले में लग गया फंदा

women died in a bike accident at bilaspur

इससे वह व उसका पति बाइक से गिर गए। दुपट्टा से महिला के गले में फंदा लग गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के गले से दुपट्टे को छुड़ाया। इसके बाद घायल महिला को लोग घुमारवीं अस्पताल ले आए। 

यहां पर डॉक्टरों ने महिला को उपचार दिया। लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन यहां से भी डॉक्टरों की कमी होने के चलते महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

लेकिन महिला ने वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना था कि हादसे के दौरान महिला के गले में दुपट्टे के फंस जाने से गले में गंभीर चोटें आ गई थीं। इससे उसे बचाया नहीं जा सका। 

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। महिला के गले में दुपट्टेे से गहरी चोटें आ गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed