{"_id":"fcc54ed1a56e911fb633457c086884a6","slug":"women-died-due-to-doctors-negligency-at-igmc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की लापरवाही, स्वाइन फ्लू पीड़िता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की लापरवाही, स्वाइन फ्लू पीड़िता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के किन्नौर जिला के नेसंग गांव की 32 वर्षीय अनुपमा की स्वाइन फ्लू से आईजीएसी शिमला में मौत होने का मामला गरमा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रिकांगपिओ के चिकित्सक की कोताही के कारण अनुपमा की मौत हुई है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि अगर अनुपमा को स्वाइन फ्लू था तो उसे समय पर उपचार के लिए आईजीएमसी क्यों रेफर नहीं किया गया ? परिजनों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से उक्त डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। रिकांगपिओ में अनुपमा के पति भूपेंद्र नेगी और माता इंदु देवी ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया कि रिकांगपिओ अस्पताल के एमडी ने अनुपमा को रेफर तब किया जब उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
मरीज को एक सप्ताह तक रिकांगपिओ अस्पताल में निमोनिया की दवाई दी जाती रही। जब मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी तो मरीज को आईजीएमसी रेफर कर दिया। मरीज अनुपमा को जब आईजीएमसी शिमला पहुंचाया तो वहां शाम के वक्त उसकी मौत हो गई।
अचानक बिगड़ गई थी तबीयत : एमडी
एमडी यू. शर्मा ने कहा कि मरीज और परिजनों को अधिकार है कि वो कहीं भी इलाज करवा सकते हैं। आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से उन्हें मरीज को रेफर करने के लिए नहीं कहा था। मरीज की तबीयत सुधर रही थी तभी उसे रेफर नहीं किया था।
अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मरीज को रेफर करना पड़ा। किन्नौर की महिला को हुए स्वाइन फ्लू के बाद रिकांगपिओ चिकित्सालय में भी ऐहतियात के तौर पर अन्य मरीजों को इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पताल में चार मरीजों को एडमिट किया गया है। उन्हें ऐहतियात के तौर पर लक्षण देखते हुए स्वाइन फ्लू की दवाइयां दी जा रही हैं।