फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women died due to beaten with stone in Manali

मनाली में पत्थरों से पीट-पीट कर युवती को मार डाला, नहीं हो सकी पहचान

Mon, 27 May 2019 10:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 27 May 2019 10:11 AM IST
सार

-जोगनी वाटर फॉल के पास मिला क्षत-विक्षत शव
-युवती की नहीं हुई पहचान,घटना से दहशत
-पहचान के लिए शहर के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालेगी पुलिस
 

विज्ञापन
Women died due to beaten with stone in Manali
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में एक युवती की पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मनाली के विश्वविख्यात पर्यटन स्थल जोगनी वाटर फॉल के पास क्षत-विक्षत हालत में मिली युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शहर के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा। घटना से ऊझी घाटी में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि जोगनी वाटर फॉल के पास किसी युवती का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद मनाली पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पाया कि युवती के सिर और मुंह को पत्थर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


डीएसपी मनाली शेर सिंह का कहना है कि युवती का शव जोगनी फॉल के पास मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा कि युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस को शक है कि शव किसी पर्यटक का भी हो सकता है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस युवती की पहचान करने में लगी है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed