फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police personnel attacked after seizing a bike; accused of throwing chili powder into their eyes; 3 police personnel injured.

Delhi NCR News: बाइक जब्त करने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालने के आरोप, 3 पुलिसकर्मी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
-भलस्वा डेयरी इलाके की घटना, हमलावरों ने मिर्च पाउडर फेंकने के बाद ईंट-डंडों से की पिटाई
विज्ञापन

-पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा, मुख्य आरोपी घोषित बदमाश सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों के बाइक जब्त करने से नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने के बाद उनपर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने मौके से एक 17 साल के नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी वहां से भाग गए। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 22 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे भलस्वा डेयरी थाने के बीट स्टाफ हवलदार दिनेश और राजेश जनता विहार मुकुंदपुर इलाके में गश्त कर रहे थे। तलाशी के दौरान उन्हें एक ऐसी बाइक मिली, जिसके वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। पुलिस ने दिल्ली पुलिस अधिनियम 66 के तहत बाइक को थाने लेकर आ गई।
करीब आधे घंटे बाद जब पुलिसकर्मी दोबारा इलाकेे में पहुंचे तो बाइक मालिक और उसके परिवार के सदस्यों समेत कुछ लोग वहां पहुंच गए। वह पुलिसकर्मियों का विरोध करने लगे और बाइक लेकर जाने को लेकर कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट व डंडों से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी मदद के लिए हवलदार टीनू वहां पहुंचे, आरोपियों ने उनको भी अपना निशाना बनाया। हमले में हवलदार दिनेश के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने से अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष की महिला का आरोप : आरोपी पक्ष की महिला सीमा ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मी का इलाके में सक्रिय नशा तस्करों से मिलीभगत है। जिसकी वह लगातार शिकायत करती रहती है। जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों ने उसकी गाड़ी लेकर चले गए थे। वह गाड़ी को थाने में न रखकर दूसरी पार्किंग में लगा दी। जिसका वीडियो बनाकर उसने 112 नंबर पर शिकायत कर दी। जिससे गुस्साए पुलिसकर्मी उनके घर पर आए और परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उसके नाबालिग बेटे की भी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article