फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women died after landslide in chamba.

महिला को मिली ऐसी मौत, कांप जाएगी रूह

Sat, 31 Jan 2015 10:20 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
women died after landslide in chamba.

हिमाचल के चंबा जिले में महिला को ऐसी मौत मिली की आपकी भी रूह कांप जाएगी। चुराह उपमंडल की गडफरी पंचायत में दर्दनाक हादसे में एक महिला की मिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई है। महिला अपने मकानल की छत के लिए मिट्टी खोद रही थी। जिस पहाड़ी के नीचे महिला मिट्टी की खुदाई कर रही थी।

विज्ञापन


वहां से अचानक भूस्खलन शुरू हो गया और महिला मिट्टी के नीचे दब गई। महिला की पहचान चुहड़ी पत्नी भासम दीन उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का मकान कच्ची मिट्टी का था और बारिश की वजह से उसकी छत उखड़ गई थी।

विज्ञापन

पहाड़ी से आ गिरा भारी मलबा

women died after landslide in chamba.

शनिवार को मौसम साफ होते ही महिला मकान के लिए मिट्टी निकालने में जुट गई। दोपहर बाद करीब ढाई बजे जब महिला पहाड़ी के नीचे खुदाई कर रही थी तो अचानक उस पर पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा। आसपास के लोग जब तक महिला को मलबे से बाहर निकाल पाते दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।

गडफरी पंचायत की प्रधान समीना बेगम ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत मौके पर ही हो गई थी। इस वजह से पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है और न ही महिला का पोस्टमार्टम हुआ है। महिला की मौत के बाद उसे रीति-रिवाज के साथ दफना दिया गया है। उधर, महिला की मौत के बाद समूचे गडफरी इलाके में शोक लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed