फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women Congress will run membership campaign across the state: Jainab Chandel

प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी महिला कांग्रेस: जैनब चंदेल

Wed, 10 Jul 2019 06:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jul 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Women Congress will run membership campaign across the state: Jainab Chandel
फाइल फोटो

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जैनब ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से साफ है कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है।

विज्ञापन


उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार महिलाओं के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय है, प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने को कड़े कदम उठाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है, सरकार सोयी हुई है। चंदेल ने कहा कि स्कूलों में छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर अभियान चला रही है। 

विज्ञापन

महिलाओं को किया जाएगा जागरूक 

जमीनी स्तर पर यह हवाई साबित हो रहा है। बैठक में महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की सदस्यों के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहीं। बैठक में महिलाओं को जागरूक करने को प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्णय भी लिया गया।

इसमें महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में नशे के बढ़ रहे कारोबार को रोकने और युवाओं को इससे बचाने को लेकर भी प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed