{"_id":"5f6cb6658ebc3ec00528c2fb","slug":"women-commission-takes-cognizance-of-coronaviurs-infected-woman-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला की खुदकुशी मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला की खुदकुशी मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान
Fri, 25 Sep 2020 11:16 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग
- फोटो : महिला आयोग
राजधानी शिमला के समर्पित कोविड केयर केंद्र दीन दयाल उपाध्याय(डीडीयू) रिपन अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की खुदकुशी मामले में राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने एसपी शिमला से मामले की एसीआर रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
हिमाचल महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कोरोना संक्रमित महिला के आत्महत्या मामले को दुखद: बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक शिमला से मामले की एसीआर रिपोर्ट तलब की गई है। कहा कि इस पूरे मामले पर आयोग नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन