फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women clear snow on 2.5 kilometer road in lahaul spiti himachal Pradesh

महिलाओं ने बेलचों से तोड़ दी बर्फ की दीवार, बहाल कर दी ढाई किमी सड़क

Sun, 21 Apr 2019 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Apr 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
women clear snow on 2.5 kilometer road in lahaul spiti himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बर्फ से जाम ढाई किमी सड़क को ग्रामीणों ने खुद ही बहाल कर दिया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बर्फ की दीवार तोड़ दी। लाहौल-स्पीति की तोद वैली में कोलंग-खंगसर सड़क बहाल कर लोगों ने खंगसर मतदान केंद्र को जिला मुख्यालय से जोड़ दिया है। भारी बर्फबारी के कारण घाटी में कई संपर्क मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। लाहौल में कृषि सीजन की शुरूआत हो गई है। गांव तक कृषि उपकरण के साथ खाद्य वस्तुओं को पहुंचाना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन


खंगसर के ग्रामीणों ने खुद इस संपर्क मार्ग को बहाल करने का फैसला लिया। बेलचों से बर्फ हटाने से पहले लोगों ने इस पर मिट्टी डाली। कुछ दिन बाद सड़क पर जमी बर्फ की मोटी परत पिघलना शुरू हो गई। महिला यंगचेन, सुनीता, रिंचेन अंगमो, शरभ डोलमा, यनगजोम, पदमा अंगमो, यंगचेन लामो ने बताया कि करीब दो सप्ताह की मेहनत के बाद सड़क को बहाल कर दिया गया। अब गांव तक वाहन आसानी से पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

women clear snow on 2.5 kilometer road in lahaul spiti himachal Pradesh

उपप्रधान सोनम टशी, ग्रामीण आदर्श, ठीले मिंगयुर और बलदेव ने बताया कि बर्फ हटाने के इस अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर श्रमदान किया। लोनिवि की मशीनें घाटी के अन्य संपर्क मार्गों पर तैनात होने से खंगसर सड़क बहाली में देरी हो रही थी। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद बेलचों की मदद से बर्फ हटाने का फैसला किया।

सहायक निर्वाचन अधिकारी अमर नेगी ने कहा कि खंगसर के ग्रामीणों ने विशेषकर महिलाओं ने सड़क से बर्फ हटा कर सामुदायिक सहभागिता की एक मिसाल पेश की है। लोनिवि केलांग सब डिवीजन के सहायक अभियंता किशन लाल ने कहा कि ग्रामीणों की मदद से खंगसर सड़क बहाल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed