{"_id":"ebc1450b8f8b21d8ad1914fd0553cf83","slug":"women-campaign-to-make-alcohol-free-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज! ये क्या फरमान दे गई सिरमौर की महिलाएं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरतअंगेज! ये क्या फरमान दे गई सिरमौर की महिलाएं?
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर के कांटी मश्वा क्षेत्र में शराब पीने वालों के लिए बेशक अच्छी खबर न हो, लेकिन क्षेत्र की महिलाओं द्वारा शराबियों के खिलाफ खोले गए मोर्चे की चौतफा प्रशंसा हो रही है।
महिलाओं ने साहसिक फैसला लेते हुए फरमान जारी किया है कि गांव के उन सभी शराब ठिकानों को नष्ट किया जाएगा जहां शराब की भट्टियां लगाई जाती हैं। साथ ही संवेदनशील घरों में छापामारी कर शराब को नष्ट किया जाएगा।
महिलाओं का कहना है कि यदि कोई उनके फैसले को नहीं मानेगा तो उसे सजा के तौर पर जुर्माना तो भरना ही पड़ेगा। साथ ही पूरे गांव को बकरा सहित एक बड़ी धाम देनी होगी।
विज्ञापन
नशा मुक्त करने पर अड़ी महिलाएं
महिलाएं क्षेत्र को पूरी तरह से शराब एवं नशा मुक्त बनाने पर अड़ गई हैं। क्षेत्र की कांटी मश्वा पंचायत की महिलाओं ने वीरवार को एक आपात कालीन बैठक बुलाकर सामूहिक निर्णय में विवाह समारोहों में शराब परोसे जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
फिलहाल महिलाओं के इस फरमान से शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। कांटी मश्वा महिला मंडल की अध्यक्षा सुखा देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य नीमा देवी, श्यामा देवी, निर्जला देवी, रक्षा देवी, सुरमी देवी सहित तीन दर्जन महिलाओं ने विवाह समारोह में शराब परोसे जाने का कड़ा विरोध किया।