फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women are earning lakhs by cultivating mushrooms from JICA project.

Shimla News: जायका परियोजना से मशरूम की खेती कर लाखों कमा रहीं महिलाएं

Fri, 03 Nov 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 09:13 PM IST
सार

जायका परियोजना से हिमाचल की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। परियोजना के तहत प्रदेश में मशरूम की खेती के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद की जा रही है। 

विज्ञापन
Women are earning lakhs by cultivating mushrooms from JICA project.
मशरूम की खेती से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जायका) परियोजना से हिमाचल की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। परियोजना के तहत प्रदेश में मशरूम की खेती के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद की जा रही है। प्रदेश के 65 स्वयं सहायता समूह ने एक साल के भीतर 12 लाख से अधिक की कमाई की है। हिमाचल प्रदेश वन परिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना प्रदेश के 18 वन मंडलों के 32 फॉरेस्ट रेंज में इस प्रोजेक्ट के तहत मशरूम की खेती की जा रही है। इन स्वयं सहायता समूहों को हर मौसम में मशरूम की खेती करने की तकनीक बताई जा रही है। बटन, शिटाके और ढिंगरी मशरूम की बाजार में भारी मांग से कमाई बढ़ी है। शिमला के कंडा में स्वयं सहायता समूह को जायका परियोजना के कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने बटन मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन


समूह ने किराये के कमरे में 10 किलो के 245 बीज वाले कंपोस्ट बैग के साथ बटन मशरूम का उत्पादन शुरू किया। 25 दिनों के बाद बटन मशरूम का उत्पादन शुरू हुआ और एक हफ्ते में समूह ने 200 किलो मशरूम तैयार किया, जो 150 से 180 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिक रहा है। समूह अब बटन मशरूम के साथ ढींगरी और शिटाके मशरूम तैयार करने जा रहा है। मंडी के सुंदरनगर वन मंडल सुकेत में 19 स्वयं सहायता समूह मशरूम की खेती कर आजीविका कमा रहे हैं। बीते एक साल में इन समूहों ने आठ लाख की कमाई की है। जायका की ओर से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


मशरूम उत्पादन कर लाखों की कमाई कर रही महिलाएं : गुलेरिया
जायका प्रोजेक्ट के तहत 65 स्वयं सहायता समूह ने एक साल में की 12 लाख से अधिक की कमाई की है। महिलाएं बटन, शिटाके और ढिंगरी मशरूम का उत्पादन कर रही हैं। कृषि विभाग की मदद से जायका परियोजना के तहत मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।-नागेश कुमार गुलेरिया, मुख्य परियोजना निदेशक, जायका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed