फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women are also in the grip of drug addiction, they are not coming to get treatment, revealed in the data of ex

Shimla News: महिलाएं भी नशे की गिरफ्त में, नहीं आ रहीं उपचार करवाने, आईजीएमसी के विशेषज्ञों ने किया खुलासा

Tue, 02 May 2023 09:56 AM IST
shimla Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 May 2023 09:56 AM IST
सार

प्रदेश में सामाजिक कलंक से बचने के लिए लड़कियां नशे के रोग का उपचार नहीं करवा रही हैं। जो इलाज करवाने पहुंच रही हैं, वे भी बीच में ही उपचार छोड़ रही हैं। 

विज्ञापन
Women are also in the grip of drug addiction, they are not coming to get treatment, revealed in the data of ex
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सामाजिक कलंक से बचने के लिए लड़कियां नशे के रोग का उपचार नहीं करवा रही हैं। जो इलाज करवाने पहुंच रही हैं, वे भी बीच में ही उपचार छोड़ रही हैं। वर्ष 2022 के आंकड़ों पर गौर करें तो ओपीडी में इलाज के लिए ड्रग्स से पीड़ित 1000 पुरुष मरीजों पर 10 महिलाएं ओपीडी में इलाज के लिए पंजीकृत हुईं। जहां तक इलाज के फालोअप की बात है तो इनमें 600 पुरुषों और 2 महिलाओं का ही फालोअप इलाज हुआ। यानी, जहां 400 पुरुषों ने अपना पूरा उपचार नहीं करवाया, वहीं 8 महिलाओं ने भी नहीं करवाया। यह खुलासा आईजीएमसी शिमला के मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. दिनेश दत्त शर्मा और सहायक प्रोफेसर डॉ. निधि शर्मा ने किया। इन विशेषज्ञों ने बताया कि आईजीएमसी शिमला के मनोचिकित्सा विभाग में नशे से रोगी बने कुल 261 पुरुष मरीज और पांच महिलाएं दाखिल हुईं।

विज्ञापन


ये पांचों महिलाएं चिट्टा की समस्या के चलते दाखिल हुईं। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और अन्य नशा न केवल किशोरों और युवकों को अपने शिकंजे में लिए हुए है, बल्कि किशोरियां, युवतियां और महिलाएं भी इसकी चपेट में हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इनमें से बहुत सी महिलाएं तो अस्पताल में इसलिए नहीं लाई जाती हैं कि इससे सामाजिक कलंक माना जाता है। जब मामले बहुत ज्यादा बिगड़ जाए, वही यहां पहुंच रहे हैं। जो उपचार के लिए मामले आ भी रहे हैं, वे भी थोडे़ से इलाज के बाद अपना आगामी फालोअप पूरा नहीं कर रहे हैं। इलाज को बीच में छोड़ रहे हैं। इससे नशे की समस्या फिर से हो रही है। आनुवांशिक कारणों से भी लड़कों और लड़कियों में नशे की लत पड़ रही है। मां-बाप नशा करते हैं तो उनके लड़के और लड़कियों में नशे से जुडे़ रोग हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed