फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women also involved in drug trafficking, one arrested with 40 grams of chitta

Shimla News: नशा तस्करी में महिलाएं भी संलिप्त 40 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women also involved in drug trafficking, one arrested with 40 grams of chitta
एसआईयू की टीम ने शिमला के डाउनडेल से सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा, मनीमाजरा की रहने वाली है रेखा
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए शुरू की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चिट्टा तस्करी में अब महिलाएं भी बड़े पैमाने में संलिप्त पाई जा रही हैं। शिमला पुलिस ने सदर थाना के तहत डाउनडेल में 40 ग्राम चिट्टे के मनीमाजरा की रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने इसके पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। अब तक जिले में एक दर्जन से अधिक महिलाएं चरस, चिट्टे और एलसडी जैसे नशे की सामग्री के साथ पकड़ी जा चुकीं हैं।

पुलिस का दावा है कि आरोपी रेखा को उस समय दबोचा गया जब वह चिट्टे की सप्लाई लेकर आ रही थी। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है, आरोपी महिला शिमला में चिट्टा तस्करी के किस नेटवर्क से जुड़ी हैं। जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम शिमला बस अड्डा और इसके आसपास के क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि रेखा शिमला में चिट्टे की तस्करी में संलिप्त है। इसी आधार पर पुलिस की टीम डाउनडेल के पास महिला की गिरफ्तारी के लिए पहुंची। महिला डाउनडेल की ओर आ रही थी तो उसे महिला पुलिस कर्मी की मदद से उसे रोका गया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पर्स से एक प्लास्टिक के पैकेट में 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेने के साथ ही कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर रेखा निवासी मोलिगाजरा, मनीमाजरा के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिमला पुलिस की टीम पिछले तीन महीने से चिट्टा तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसमें कई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोहों का भंडाफोड़ भी किया है। सबसे अधिक नशा तस्करी के मामले पंजाब, हरियाणा से सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने शिमला के प्रवेशद्वारों के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एसआईयू टीम को सक्रिय किया है। यही वजह है कि लगातार चिट्टा तस्करी के कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन महीने में 192 आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई करते हुए पिछले तीन महीनों में 97 मामले दर्ज करके 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बैकवर्ड लिंकेज में तकनीकी पहलुओं और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस ने शिमला में पिछले दिनों चिट्टे की इस साल की सबसे बड़ी खेप बरामद की थी। पुलिस ने आईएसबीटी टुटीकंडी में हरियाणा के तस्कर से 288 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी शमशाद अहमद हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है। इसके अलावा विजय बिहारी उर्फ डेविड को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, जिसका नशा तस्करी के मामलों में जिले के कई थानों में पकड़े गए मामलों में संलिप्तता सामने आई है।




कोट्स
पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टे के साथ मनीमाजरा की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article