फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya offered his head in Taradevi temple

Shimla News: तारादेवी मंदिर में विक्रमादित्य ने नवाया शीश

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya offered his head in Taradevi temple
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन परिवार सहित मां तारादेवी के दरबार में शीश नवाया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और उनकी माता एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। मंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन के बाद मंत्री ने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते और अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। मंत्री ने आनंदपुर से तारादेवी मंदिर तक रास्ते में डंगों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में शोघी रेलवे ब्रिज से तारादेवी मंदिर तक रोपवे बनाने की योजना पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए संबंधित विभाग को जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article