{"_id":"64e85911112142bbf4047458","slug":"woman-washed-away-in-sensiwala-khad-baddi-solan-himachal-pradesh-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पोती को बचाते हुए नाले में बही दादी, पुलिस टीम कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पोती को बचाते हुए नाले में बही दादी, पुलिस टीम कर रही तलाश
Sat, 26 Aug 2023 08:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 08:58 AM IST
सार
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। तीन वर्षीय बच्ची अन्नया व तारा चंद को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले की ग्राम पंचायत सूरजपुर के लोअर टिपरा गांव में देर रात भारी बारिश के चलते साथ लगते नाले में एक महिला बह गई है। जबकि तीन साल की बच्ची और व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार में एक धार्मिक स्थल से घर की ओर आ रहे थे। नाले के समीप सड़क पर गाड़ी फंसने से वह उससे बाहर निकल रहे थे। इस बीच महिला पानी में बह गई। पुलिस प्रशासन की टीम महिला की तलाश कर रही है। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लोअर टिपरा के तारा चंद अपनी पत्नी गीता देवी व अपनी पोती अन्नया के साथ वीरवार को बगुवाला माड़ी पर मत्था टेकने गए हुए थे। देर रात करीब 12:15 बजे जब वह कार में सवार होकर वापस आ रहे थे तो हेलीपेड के समीप एक नाले को पार करते हुए उनकी कार बीच नाले में बंद हो गई।
विज्ञापन
काफी कोशिश करने के बाद जब स्टार्ट नहीं हुई तो वह अपने पोती अन्नया और पत्नी गीता को खिड़की खोल कर कार से नीचे उतारने लगे कि इसी बीच पानी का बहाव बढ़ गया। जिससे उसकी पत्नी का हाथ उससे छूट गया। वह तेज पानी के बहाव में बह गई। वहां से निकल रहे बरोटीवाला थाना के प्रभारी श्याम लाल और टीम ने कार को फंसा हुआ देखा तो दादा और पोती को बाहर निकाला।
विज्ञापन
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। तीन वर्षीय बच्ची अन्नया व तारा चंद को हल्की चोटें आई हैं। होमगार्ड के जवानों ने पुलिस के साथ मंडवाला तक गीता को देखा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है।