जानलेवा बना सेल्फी का क्रेज, पति के सामने गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी लेने के चक्कर में महिला सैलानी पति के सामने ही गहरी खाई में जा गिरी। पठानकोट की इस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हिमाचल के चंबा जिले की है। यहां जोत मार्ग पर सेल्फी लेना एक महिला पर्यटक को काफी महंगा पड़ गया।
सेल्फी लेते समय महिला का पांव फिसल गया जिससे वह गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजवीर कौर पत्नी जगदीप सिंह निवासी बटाला (पठानकोट) उम्र 37 वर्ष अपने पति के साथ पर्यटक स्थल जोत में घूमने गई थी।
जोत में मौज मस्ती करने के बाद पति पत्नी चंबा की तरफ रवाना हो गए। लेकिन जोत से कुछ दुरी पर पर स्थित डुगली नामक स्थान पर दोनों सेल्फी लेने के लिए रूक गए। राजवीर कौर सेल्फी लेने के लिए सड़क के बिल्कुल किनारे पहुंच गई। जिसके नीचे गहरी खाई थी।
सेल्फी लेते खाई में गिरी, नहीं बचा पाया पति
सेल्फी लेते हुए अचानक महिला का पांव फिसल गया। जिससे वह गहरी खाई में गिर गई। जबकि महिला के ठीक सामने खड़ा उसका पति भी उसे खाई में गिरने से नही बचा सका। इससे पहले कि वह अपनी पत्नी तक पहुंचता, उसकी पत्नी खाई में गिर चुकी थी।
हादसे के बाद महिला के पति ने अन्य लोगों की मदद लेकर खाई से निकालकर अपनी पत्नी को सड़क तक पहुंचाया। जहां से एंबुलेंस की मदद से महिला को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम चंबा व पुलिस की टीम अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने मृतक महिला के पति का ब्यान दर्ज किया। साथ ही घटना की पूरी जानकारी हासिल की।
उधर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि जोत मार्ग पर डुगली के पास सेल्फी लेते समय पांव फिसलने एक महिला पर्यटक की खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सोमवार को महिला के शव का पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा।