फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman statement in Court of HP State Commission for Women

अदालत में महिला ने पति के खिलाफ दिया बयान, जज भी हो गए हैरान

Sat, 18 Mar 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Mar 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Woman statement in Court of HP State Commission for Women

शिमला के हिमलैंड स्थित राज्य महिला आयोग की दूसरी अदालत लगाई गई। आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने मामलों की सुनवाई की। इसमें शिमला और सोलन जिले के करीब 23 केसों की सुनवाई होना प्रस्तावित था, 13 केसों की सुनवाई हुई। अदालत में एक केस सुलझाकर बंद कर दिया गया। अदालत में अपना झगड़ा लेकर पति-पत्नी पहुंचे।

विज्ञापन


पत्नी का कहना था कि पति मुझ पर शक करता है और मुझे मेरी पसंद के कपड़े नहीं पहनने नहीं देता। अदालत में जज के समझाने बुझाने के बाद पति ने अपनी गलती मानी और भविष्य में गलतियां न दोहराने की बात कही। दूसरे मामले में विवाहिता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के सात साल बीत जाने और एक बेटी पैदा हो जाने के बाद भी अभी तक शादी का पंजीकरण नहीं किया है।
विज्ञापन

अदालत में दूसरा पक्ष मौजूद न होने के कारण अगली सुनवाई का समय दिया है। इसके अलावा महिला आयोग में जमीन जायदाद से संबंधित केस भी प्रस्तुत किए गए। आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल का कहना है कि अदालत में दोनों पक्षों को पर्याप्त समय देकर सुना जाता है और समझा बुझा कर झगड़े को सुलझाने की पूरी कोशिश की जाती है। शनिवार को मंडी और शिमला जिले के केसों पर सुनवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed