फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman sets out on 65 km march with band for justice, know the whole matter

Sirmour News: इंसाफ के लिए बैंड-बाजे के साथ परिवार सहित 65 किमी की पद यात्रा पर निकली महिला, जानें पूरा मामला

Thu, 21 Sep 2023 10:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 10:35 AM IST
सार

संगड़ाह की एक महिला ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखने के लिए अजब गांधीगीरी का तरीका अपनाया है। कमलेश देवी बच्चों, पति के साथ बैंड-बाजे के साथ इंसाफ पाने के लिए संगड़ाह से 65 किलोमीटर दूर नाहन के लिए कूच कर गई हैं।

विज्ञापन
Woman sets out on 65 km march with band for justice, know the whole matter
पद यात्रा पर निकली महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह की एक महिला ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखने के लिए अजब गांधीगीरी का तरीका अपनाया है।  कमलेश देवी बच्चों, पति के साथ बैंड-बाजे के साथ इंसाफ पाने के लिए संगड़ाह से 65 किलोमीटर दूर नाहन के लिए कूच कर गई हैं। कमलेश का आरोप है कि उसके परिवार का शामलात भूमि पर 70 साल पुराना कब्जा था। उसने क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों पर इसे छीनने का आरोप लगाया है। कमलेश बुधवार दोपहर बाद किंकरी देवी पार्क संगड़ाह से जिला मुख्यालय नाहन के लिए रवाना हुईं। यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने किंकरी देवी पार्क में धूप लगाकर माथा टेका। उसके बाद उन्होंने पति और बच्चों के साथ यात्रा शुरू की। उनके साथ दर्जनभर लोग भी हैं जिन्होंने गांधी टोपी पहनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


कमलेश देवी ने बताया कि उपमंडल संगड़ाह में उनके जैसे दर्जनों परिवारों की शामलात भूमि छीन प्रभावशाली लोग उन्हें बेघर कर रहे हैं। इसके चलते उसने इस तरह का आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस और प्रशासन ने उनकी दर्जनों शिकायतों को अनसुना किया है। लिहाजा, अब वह गाजे-बाजे के साथ उपायुक्त सिरमौर के दरबार में ज्ञापन देने जा रही हैं। मशहूर पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के समुदाय से संबंध रखने वाली कमलेश ने बताया कि आज वह केवल अपने परिवार के साथ यह जंग शुरू कर रही हैं।  आने वाले दिनों में इस मुद्दे को पहले से उठा रहे गिरिपार अनुसूचित जाति समिति और दलित शोषण मुक्ति मंच जैसे संगठनों से भी मदद की गुहार लगाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की ओर से शिकायत नहीं मिली है। पदयात्रा शुरू करने की जानकारी मीडिया से मिली है। इस संदर्भ में विस्तृत जांच बिठाकर महिला को न्याय देने का प्रयास करेंगे।-सुनील कायथ, एसडीएम संगड़ाह 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed