फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman principal wiil be appointed in una government school

छात्रा से दुष्कर्म वाले स्कूल में तैनात की जाएगी महिला प्रिंसिपल

Sat, 13 Jul 2019 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jul 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
woman principal wiil be appointed in una government school
शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

छात्रा से दुष्कर्म मामले में सुर्खियों में आए जिले एक सरकारी स्कूल में अब शिक्षा विभाग एक महिला प्रिंसिपल की तैनाती करेगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने पहले ही पूरे स्कूल स्टाफ को बदल दिया है। दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


उसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है। प्रधानाचार्य की भी ट्रांसफर कर दी गई थी। स्कूल प्रिंसिपल को छात्रा से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट न करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसने अपनी जमानत करवा ली थी। अभी भी पुलिस प्रधानाचार्य से समय-समय पर पूछताछ कर रही है। स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारियों का भी तबादला कर अन्य स्कूल में तैनाती दी है।
विज्ञापन


अन्य पुराने स्टाफ को बदल दिया है। उधर, कार्यकारी उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी ने बताया कि इस संबंध में जो भी कार्रवाई होगी, वह शिमला से ही होगी। निदेशालय से जो निर्देश आएंगे, उन्हें अमल में लाया जाएगा। शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने बताया कि महिला प्रिंसिपल की तैनाती के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल का सारा स्टाफ बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed