फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman murdered with sharp weapon in uppar Basal Una

Una News: ऊना के ऊपरी बसाल गांव में तेजधार हथियार से महिला की हत्या

Tue, 26 Sep 2023 12:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 12:56 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना में थाना सदर के तहत आते ऊपरी बसाल गांव में सोमवार देररात एक महिला की तेजधार हथियार के वार से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Woman murdered with sharp weapon in uppar Basal Una
वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना में थाना सदर के तहत आते ऊपरी बसाल गांव में सोमवार देररात एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला एक किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार सुबह उसका शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक महिला की पहचान रीना (27) निवासी जलग्रां तहसील व जिला ऊना के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार रीना बसाल में ही एक बैग बनाने वाली फैक्टरी में काम करती थी। जिस मकान में महिला किराये पर रहती थी उसके मालिक पंजाब के रूपनगर में रहते हैं। बताया जा रहा कि मकान मालिक के भाई राम आसरा  का मकान भी साथ में ही है। मंगलवार सुबह जब राम आसरा टहलते हुए अपने भाई के मकान के पास पहुंचा तो उसने रीना को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन


इसके बाद घर के एक कमरे में जाकर देखा तो रीना का शव खून से लथपथ हालत में मिला। राम आसरा ने तुरंत ग्राम पंचायत प्रधान को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया पुलिसबल सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार महिला के गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए हैं।  पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मकान मालिक और मृतक महिला के एक रिश्तेदार को इस वारदात की जानकारी देकर बुलाया गया है। जल्द इस मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed