{"_id":"5e3bef798ebc3ee59c636437","slug":"woman-jumped-from-third-floor-of-medical-college-in-front-of-husband-and-mother-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और मां के सामने मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और मां के सामने मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदी महिला, मौत
Thu, 06 Feb 2020 04:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Feb 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नेरचौक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मंडी जिले के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला ने वीरवार सुबह आठ बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। महिला अपने पति और मां के साथ वार्ड में जा रही थी कि अचानक वहां से भागकर दोनों के सामने सीढि़यों की रेलिंग से कूद गई। बेसमेंट में गिरते ही महिला ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार सुंदरनगर के पलौहटा निवासी पवन कुमार की पत्नी बनिता देवी (30) दिमागी रूप से अस्वस्थ थी और बीते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। मृतका की दो बेटियां हैं। एसएचओ बल्ह राजेश कुमार ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि कुछ दिन पहले अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज अचानक आधी रात को गायब हो गया था, जिसका शव 9 दिनों बाद अस्पताल से करीब दो सौ मीटर दूर एक कुएं से बरामद हुआ था।
विज्ञापन